सम्मेलन की तिथि
सम्मेलन की तिथि 15 से 17 फरवरी 2023 है।
पहुँचने की अपेक्षित तिथि
वापसी की अपेक्षित तिथि
कोविड-19 दिशा-निर्देश
फिजी की यात्रा में कोविड-19 यात्रा मार्गदर्शन के लिए कृपया लिंक देखें: https://www.mcttt.gov.fj/fiji-entry-conditions/
सम्मेलन का मुख्य विषय
हिन्दी –पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम मेधा तक |
सम्मेलन का आयोजन स्थल
देनाराऊ आइलैंड कन्वेंशन सेंटर, नांदी, फिजी
सम्मेलन का कार्यक्रम
जैसा कि वेबसाइट पर अलग से इंगित किया गया है, 'कार्यक्रम' शीर्षक के अंतर्गत।
शैक्षिक सत्र
समानांतर शैक्षणिक सत्र निर्धारित होने के बाद अपलोड किए जाएंगे।
आलेख प्रस्तुति
12वां विश्व हिंदी सम्मेलन 15-17 फरवरी, 2023 को फिजी में आयोजित किया जा रहा है। ‘विश्व हिंदी सम्मेलन’ के अवसर पर विभिन्न लेखकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों द्वारा गुणवत्तायुक्त प्रस्तुतियां देने की परंपरा रही है। इस सम्मेलन के अवसर पर भी ऐसी व्यवस्था होगी। आपसे अनुरोध है कि आप हिंदी से संबंधित अपनी विशेषज्ञता/रुचि के विषय पर 2000 शब्दों का अपना एक अप्रकाशित मौलिक लेख यूनिकोड (मंगल फॉण्ट) में paper.12whc@gmail.com पर 31 दिसम्बर तक भिजवा दें। साथ ही 100 शब्दों में अपना परिचय भी भिजवाएं।
इन आलेखों का मूल्यांकन किया जाएगा और सम्मेलन में प्रस्तुति योग्य पाए जाने पर आपको सूचित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदी सम्मेलन के दौरान चयनित आलेखों की प्रस्तुति के लिए एक सभागार निर्धारित रहेगा जहां लगातार प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
सम्मेलन के लिए पंजीकरण
12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आधिकारिक प्रतिनिधियों और आमंत्रित अतिथियों सहित सभी प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यह केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से है। प्रतिभागी को विवरण ऑनलाइन भरना होगा और पर लॉग इन करके अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर भी अपलोड करना होगाhttps://vishwahindisammelan.gov.in पंजीकरण फॉर्म की हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण फॉर्म की एक प्रति अपने पास रखें।
पंजीकरण शुल्क
पंजीकरण शुल्क का विवरण इस प्रकार है:
अनु क्रमांक
|
श्रेणी
|
राशि
|
1
|
सामान्य भारतीय
|
2000 रुपये
|
2
|
भारतीय छात्र
|
500 रुपये
|
3
|
सामान्य विदेशी
|
यूएसडी 22
|
4
|
विदेशी छात्र
|
यूएसडी 10
|
भोजन
पंजीकृत प्रतिभागियों को सम्मेलन स्थल पर दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
आवास
आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को छोड़कर, प्रतिभागी फिजी के किसी भी होटल से सीधे अपने आवास की बुकिंग कर सकते हैं। आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के लिए, आयोजकों द्वारा आवास की व्यवस्था की जाएगी। फ़िजी में ठहरने के कई विकल्प उपलब्ध हैं।
स्थानीय परिवहन
नांदी में फिजी का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सुवा से 200 किलोमीटर दूर) है जो ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, कनाडा, जापान और कोरिया के अलावा अधिकांश प्रशांत द्वीप देशों के लिए सीधा संपर्क प्रदान करता है। नौसोरी सुवा के समीप एक छोटा हवाई अड्डा है। नौसोरी से ऑकलैंड और कुछ प्रशांत देशों के लिए उड़ानें संचालित की जाती हैं। स्थानीय घरेलू उड़ान फिजी एयरवेज नांदी और नौसोरी के बीच हवाई संपर्क प्रदान करती है।
सुवा एक छोटा सा शहर है। हालांकि यहां बसें उपलब्धप हैं लेकिन सभी जगहों के लिए नहीं। यहां टैक्सी भी उपलब्ध हैं। दिन के समय इंटर सिटी बसें उपलब्ध हैं। रात में सड़क मार्ग से यात्रा करना उचित नहीं है। नांदी और सुवा को जोड़ने वाली सड़कें अच्छीग हैं और इन स्थानों के बीच टैक्सी / बसें अक्सर उपलब्ध रहती हैं।
मौसम
फ़िजी की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। वर्ष के दौरान मई से नवंबर तक अपेक्षाकृत शुष्क मौसम होता है जब ठंडी दक्षिण-पूर्वी हवा से तापमान बीस-पच्चीस डिग्री के बीच रहता है। दिसंबर से अप्रैल तक गर्मियों में उच्च आर्द्रता होती है जब तापमान बढ़कर लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। सुवा में अकसर वर्षा होती है। नांदी और लुतोका तुलनात्मक रूप से शुष्क है।
पंजीकरण की अंतिम तिथि
पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2023 है
वीज़ा
नई दिल्ली, में संपर्क
फ़िजी में संपर्क करें