Quotes

भारतीय भाषाएँ नदियां हैं और हिंदी महानदी- रवीन्द्रनाथ ठाकुर
हिन्दी जैसी सरल भाषा दूसरी नहीं है।- मौलाना हसरत मोहानी
हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषाओं की अगली श्रेणी में सभासीन हो सकती है। - मैथिलीशरण गुप्त
हिन्दी का काम देश का काम है, समूचे राष्ट्रनिर्माण का प्रश्न है। - बाबूराम सक्सेना
समस्त भारतीय भाषाओं के लिए यदि कोई एक लिपि आवश्यक हो तो वह देवनागरी ही हो सकती है। - (जस्टिस) कृष्णस्वामी अय्यर
हिन्दी का पौधा दक्षिणवालों ने त्याग से सींचा है। - शंकरराव कप्पीकेरी
समस्त आर्यावर्त या ठेठ हिंदुस्तान की राष्ट्र तथा शिष्ट भाषा हिन्दी या हिन्दुस्तानी है। - सर जार्ज ग्रियर्सन
हिन्दी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। - कमलापति त्रिपाठी
भारतवर्ष के लिए हिन्दी भाषा ही सर्वसाधारण की भाषा होने के उपयुक्त है। - शारदाचरण मित्र
भारतीय साहित्य और संस्कृति को हिन्दी की देन बड़ी महत्त्वपूर्ण है। - सम्पूर्णानन्द
संप्रति जितनी भाषाएं भारत में प्रचलित हैं उनमें से हिन्दी भाषा प्राय: सर्वत्र व्यवहृत होती है।- केशवचंद्र सेन
हिन्दी भाषा उस समुद्र जलराशि की तरह है जिसमें अनेक नदियाँ मिली हों। - वासुदेवशरण अग्रवाल
कोई कौम हिन्दी जबान के बगैर अच्छी तालीम नहीं हासिल कर सकती। - सैयद अमीर अली मीर
Go to Navigation