फिजी
"आगमन पर वीजा" के बारे में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
भूगोल
फिजी गणराज्य 331 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जिनमें से लगभग एक-तिहाई द्वीप स्थायी रूप से बसे हुए हैं। फिजी प्रशांत महासागर के मध्य में स्थित है। फिजी का कुल भू-क्षेत्र 18,333 वर्ग किलोमीटर है। फिजी के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईज़ेड) में दक्षिण प्रशांत महासागर का लगभग 1.3 मिलियन वर्ग किमी क्षेत्र शामिल है। 180 डिग्री मेरिडियन फिजी से गुज़रता है।
कई छोटे द्वीपों के अलावा, यहां दो प्रमुख द्वीप अर्थात विति लेवु (10,429 वर्ग किमी) और वनुआ लेवु (5,556 वर्ग किमी) स्थित हैं। राजधानी सुवा (सीमावर्ती कस्बों सहित जिसकी आबादी लगभग 330,000 है) विति लेवु के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। इन सबसे बड़े द्वीपों पर स्थित अन्य प्रमुख नगर/ शहर नौसोरी, लौतोका, बा और नांदी (जहां मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है) हैं। वनुआ लेवु द्वीप समूह का मुख्य शहर लाबासा है। फिजी के अन्य प्रमुख द्वीप तवेनी (जहां से इंटरनेशनल डेटलाइन गुज़रती है), कदवु और कोरो हैं।
अधिकांश द्वीप छोटे पहाड़ों/पहाड़ियों से घिरे हैं। फिजी एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है, जहां कभी-कभी नवंबर और अप्रैल के महीनों के बीच उष्णकटिबंधीय चक्रवात आते हैं।
सुवा सिडनी से 3,160 किमी उत्तर-पूर्व और ऑकलैंड से 2,120 किमी उत्तर में स्थित है।
जलवायु
फ़िजी की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। मई से नवंबर को वर्ष का अपेक्षाकृत शुष्क काल माना जा सकता है जब ठंडी दक्षिण-पूर्वी हवाएं तापमान को बीस और तीस के मध्य तक ले आती हैं। दिसंबर से अप्रैल तक के समय को अधिक उमस वाला ग्रीष्मकाल माना जा सकता है जब तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। सुवा में प्राय: वर्षा होती है। नांदी और लौतोका तुलनात्मक रूप से शुष्क क्षेत्र हैं।
जनसंख्या
संयुक्त राष्ट्र संघ की जनगणना 2022 के अनुसार, फिजी की जनसंख्या 908,021 है। स्वदेशी फिजीवासी 57.3% हैं, जिसके बाद भारतीय मूल के व्यक्ति 37.6% हैं और अन्य, जिनमें यूरोपीय और मिश्रित वंश के लोग शामिल हैं, आबादी का 5.1% हैं।
भाषा
अंग्रेज़ी, फिजियन (ईतोकी) और हिंदी (अवधी/भोजपुरी से मिलती-जुलती एक स्थानीय बोली) फिजी की तीन राजभाषाएं हैं। अंग्रेजी व्यापक रूप से बोली और समझी जाती है। हिंदी भी व्यापक रूप से भारतीय मूल के फिजीवासियों द्वारा बोली जाती है और कई स्वदेशी फ़िजीवासियों द्वारा समझी भी जाती है।
भारतीय प्रवासी
फिजी द्वीप समूह के साथ भारत के संबंध 1879 में शुरू हुए जब ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीय गिरमिटिया मजदूरों को चीनी बागान पर काम करने के लिए लाया गया था। 1916 तक 60,543 भारतीय फिजी पहुंचे। इंडो फिजीवासियों ने अपनी संस्कृति, परंपराओं, भोजन और भाषा को बरकरार रखा है।
शिक्षण संस्थानों में हिंदी पढ़ाई जाती है और फिजी में 4 रेडियो स्टेशन हैं जिनका नाम रेडियो फिजी-2, रेडियो सरगम, नवतारंत और रेडियो मिर्ची है जो चौबीसों घंटे हिंदी कार्यक्रमों का प्रसारण करते हैं।
भारत-फिजी संगठन सरकारी सहायता से कई स्कूल और कॉलेज चलाते हैं।
अर्थव्यवस्था
फ़िजी की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन, कृषि और मत्स्य पालन पर आधारित है। विदेशों में काम करने वाले फिजी नागरिकों से प्राप्त धन विप्रेषण और पर्यटन से होने वाली कमाई, राजस्व और विदेशी मुद्रा के मुख्य स्रोत हैं। विनिर्माण क्षेत्र, विशेष रूप से परिधान उद्योग को हाल ही में नुकसान हुआ है। 1987, 2000 और 2006 के तीन तख्तापलटों ने भी फिजी की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है क्योंकि बड़ी संख्या में पेशेवर और तकनीकी विशेषज्ञ विदेशों में चले गए हैं।
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय व्यापार अपेक्षाकृत कम है। कई भारतीय उत्पाद दक्षिण पूर्व एशिया विशेषकर सिंगापुर और मलेशिया से आयात किए जाते हैं। व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है। भारत से निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएं रत्न एवं आभूषण, सूत और कपड़े, कपास, मसाले आदि हैं।
मुद्रा
फ़िजी डॉलर में 100 सेंट होते हैं और इसका मूल्य काफी स्थिर है। यूएस डॉलर और फिजी डॉलर के बीच विनिमय दर लगभग यूएस$1=2.19 फिजी $ है। फ़िजी से यूएस डॉलर में विनिमय की मौजूदा दर लगभग एफ$1= यूएस 0.46 है। फ़िजी की मुद्रा से रुपये में विनिमय की मौजूदा दर लगभग एफ$1= 35.74 रु. है। रुपए से फ़िजी डॉलर में विनिमय की मौजूदा दर लगभग 1 रुपया = एफ$ 0.028 है।
बैंकों या मुद्रा विनिमय आउटलेट्स पर विदेशी मुद्रा का विनिमय किया जा सकता है। फिजी में बैंक ऑफ बड़ोदा के अलावा एएनजेड, वेस्टपैक, बीएसपी की शाखाएं हैं।
सीधी हवाई यात्रा वाले देशो में सिंगापुर को जोड़ा जाना चाहिए। जापान एवं कोरिया यहाँ से हटाए जा सकते हैं।
नांदी में फिजी के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सुवा से 200 किलोमीटर दूर) से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, कनाडा, जापान और कोरिया के अलावा अधिकांश प्रशांत द्वीपसमूह देशों के लिए सीधी हवाई यात्रा की व्यवस्था है। नौसोरी सुवा के नजदीक एक छोटा हवाई अड्डा है। ऑकलैंड और कुछ प्रशांत देशों के लिए कुछ उड़ानें नौसोरी से संचालित होती हैं। स्थानीय घरेलू एयरलाइंस फिजी एयरवेज नांदी और नौसोरी के बीच हवाई संपर्क प्रदान करती है।
सुवा एक छोटा शहर है। बसें उपलब्ध हैं, हालांकि सभी जगहों के लिए व्यवस्था नहीं है। टैक्सी भी उपलब्ध हैं। इंटर सिटी बसें दिन के समय उपलब्ध हैं। रात में सड़क मार्ग से यात्रा करना उचित नहीं है। नांदी और सुवा के बीच की सड़क अच्छी तरह से बनी हुई है और विभिन्न स्थानों के लिए टैक्सी / बसें अक्सर उपलब्ध होती हैं।
भारत से एक अन्य हवाई मार्ग जोड़ा जा सकता है:
भारत से फिजी और वहां से वापस आने के लिए उपलब्ध हवाई मार्ग इस प्रकार हैं:
-
दिल्ली-मेलबोर्न - नांदी
दिल्ली-मेलबोर्न - नांदी
-
एयर इंडिया द्वारा और
विदेशी एयर लाइन द्वारा
-
दिल्ली-सिडनी - नांदी /सुवा
नांदी -सिडनी-दिल्ली
-
एयर इंडिया द्वारा और
विदेशी एयर लाइन द्वारा
-
) दिल्ली-सिंगापुर- नांदी
नांदी -सिंगापुर-दिल्ली
-
एयर इंडिया द्वारा और
विदेशी एयर लाइन द्वारा
-
दिल्ली-हांगकांग-ऑकलैंड- नांदी
नांदी -ऑकलैंड-हांगकांग-दिल्ली
-
एयर इंडिया द्वारा और
विदेशी एयर लाइन द्वारा
भारत के यात्रियों के लिए फिजी का वीजा
फिजी के लिए प्रवेश वीजा हवाई अड्डे पर सभी वास्तविक आगंतुकों को जारी किया जाता है, बशर्ते उनके पास वापसी या आगे की यात्रा के लिए वैध हवाई टिकट हो। 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिजी उच्चायोग से किसी भी प्रकार के परमिट/प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। कृपया वेबसाइट (www.vishwahindisammelan.gov.in) से प्राप्त पंजीकरण का प्रमाण साथ रखें।
नई दिल्ली में फ़ीजी उच्चायोग का संपर्क ब्योरा(फिजी उच्चायोग, सी-1/10, भूतल, वसंत विहार, नई दिल्ली , दिल्ली (एनसीटी)-110057)
ईमेल: info[at]fijihc-india[dot]in , fijihighcommission[at]yahoo[dot]co[dot]in
फोन: +91-11-41751092, 41751093, 41751094। फैक्स नंबर: +91-11-41751095
कोविड दिशानिर्देश
कृपया लिंक को ध्यान से देखें
https://www.mcttt.gov.fj/home/traveltofiji/international-travel/
कुछ महत्वपूर्ण बिंदु नीचे सूचीबद्ध हैं:
आगमन से पहले
-
टीकाकरण का प्रमाण: 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी यात्रियों को पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण प्रस्तुतकरना होगा ।
-
प्री-पेड इन-कंट्री कोविड-19 टेस्ट : 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के यात्रियों को प्री-बुक और प्री-पेड आरएटी का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा,जिसे फिजी में आने के 72 घंटों के भीतर सीआरएमटी द्वारा अनुमोदित सीआरएमटी सुविधाओं में से किसी एक पर प्रदान किया जाना हो। आप अपना इन-कंट्री टेस्ट यहां बुक कर सकते हैं । यह उन यात्रियों पर भी लागू होता है जो 48 घंटे से अधिक समय के लिए फिजी में यात्रा कर रहे हैं। ऐसे यात्री जो फिजी में यात्रा करने के 30 दिनों के भीतर पॉज़िटिव हो गए हैं और किसी विश्वसनीय संस्थान की संगरोध अवधि के प्रमाण के साथ फिजी में प्रवेश कर रहे हैं या जिन्होंने मेडिकल प्रैक्टिशनर से उड़ान भरने के लिए मेडिकल फिट प्रमाण पत्र प्राप्त किया है, उन पर प्रीपेड इन-कंट्री आरएटी की अपेक्षा लागू नहीं होती।
-
यात्रा बीमा : मौजूदा बीमा वाले यात्रियों को ऐसे कवर का साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा, जिसमें कोविड-19 शामिल हो। वैकल्पिक रूप से यात्री, यात्रियों को दी जाने वाली फिजीकेयर (यह ऐप फिजी में आगमन पर डाउनलोड किया जा सकता है) कोविड-19 यात्रा बीमा का विकल्प चुन सकते हैं। सभी विदेशी पासपोर्ट धारकों के पास यात्रा से पहले कोविड-19 को कवर करने वाले अंतर्राष्ट्रीय कवरेज के साथ चिकित्सा यात्रा बीमा होना चाहिए।
फ़िजी में रहने के दौरान
-
फिजी में अधिक निगरानी और मानीटरिंग के कारण, यात्रियों को आगमन पर रैपिड आरएटी परीक्षण कराना पड़ सकता है।
-
इन-कंट्री आरएटी: फिजी में आगमन के 72 घंटों के अंदर, 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के यात्रियों को अपने होटल या परीक्षण केन्द्र में एक अनुमोदित आरएटी करवाना होगा। यदि किसी यात्री ने किसी विश्वसनीय संस्थान से प्राप्त आइसोलेशन अवधि के प्रमाण के साथ फिजी में प्रवेश किया है या उसके पास किसी चिकित्सक से उड़ान भरने के लिए उपयुक्त प्रमाणपत्र है, तो इस मामले में इन-कंट्री आरएटी लागू नहीं होगा।
निम्नलिखित शर्तें पूरी होने पर ही, फ़िजी से यात्री के पूर्व-प्रस्थान कोविड-19 परीक्षण को ही इन-कंट्री कोविड-19 परीक्षण माना जा सकता है :
-
यात्री फिजी में 5 या उससे कम रातों के लिए आया हो; और
-
यात्री के पास फिजी से आउटबाउंड कन्फर्म टिकट हो।
यदि आउटबाउंड देश को पूर्व-प्रस्थान कोविड-19 परीक्षण की आवश्यकता नहीं है, तो इन-कंट्री परीक्षण लागू होगा।
आरएटी की लागत यात्री द्वारा वहन की जाएगी। प्रशिक्षित पेशेवरों द्वारा स्वाब किया जाएगा।
यदि यात्री फिजी में अपने प्रवास के दौरान आरएटी पोजिटिव पाया जाता है, तो पुष्टि के मामले में उसे 7 दिनों के लिए अलग रहना होगा। यदि यात्री या बीमा प्रदाता को एक पुष्ट पीसीआर परिणाम की आवश्यकता होती है, तो यात्री द्वारा भुगतान करने पर उसे यह सुविधा प्रदान की जाएगी। पुष्ट मामले में उस व्यक्ति के सभी प्राथमिक/करीबी लोगों को संगरोध अवधि में रहने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, सभी प्राथमिक/निकटवर्ती लोगों को इस अवधि के दौरान कोविड-19 के लक्षणों के लिए खुद पर नजर रखनी चाहिए और लक्षण दिखई देने पर 7 दिनों के लिए तुरंत खुद को अलग कर लेना चाहिए और संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। -
वापसी पर
यात्रियों को अपने मूल देश या किसी अन्य गंतव्य पर लौटने के लिए कोविड-19 जांच प्रमाणपत्र की आवश्यकता हो सकती है। जांच बुकिंग की सुविधा होटल या अनुमोदित कोविड-19 परीक्षण सेवा प्रदाता द्वारा अग्रिम सूचना पर दी जा सकती है।
जैव सुरक्षा विनियम
फ़िजी सख्त रीति-रिवाजों और संगरोध नियमों का पालन करता है और जीवित जानवरों, पौधों, फलों, सब्जियों, फूलों, मिठाई, नट, लकड़ी और अन्य समान पौधों के उत्पादों सहित पशु और पौधों के उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के आयात को प्रतिबंधित करता है। यह सलाह दी जाती है कि खाद्य पदार्थों को साथ में हवाई सामान में न लाएं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में सख्त जैव-सुरक्षा कानून भी लागू होते हैं। यहां तक कि खाद्य पदार्थों की उपस्थिति का निर्धारण करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और फिजी में हवाई अड्डे के निकास बिंदुओं पर हवाई सामान का एक्स-रे किया जाता है। उपरोक्त वस्तुओं में से कोई भी, यदि लाया जाता है, तो आगमन पर हवाईअड्डा अधिकारियों के समक्ष घोषित किया जाना चाहिए। इन वस्तुओं को आमतौर पर हवाई अड्डे पर अधिकारियों द्वारा जब्त कर लिया जाता है
भोजन
सभी उष्णकटिबंधीय फल और सब्जियां जैसे केला, पपीता, अनानास, नारियल, बीन्स, पत्ता गोभी, बैंगन, फूलगोभी, नींबू, मूली, गाजर आदि और अन्य पत्तेदार सब्जियां स्थानीय रूप से उपलब्ध हैं। अन्य फल, सब्जियां और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ भी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और कनाडा से आयात किए जाते हैं लेकिन महंगे हैं। लगभग सभी प्रकार की दालें मसाले, खाना पकाने का तेल, शुद्ध घी, चावल और आटा उपलब्ध हैं। बासमती चावल भारत की चुनिंदा दुकानों से आयात किया जाता है। पोल्ट्री, मछली और आयातित रेड मीट भी उपलब्ध हैं।
कपड़े
सूती और गर्मियों के कपड़ों की साल भर आवश्यकता होती है। औपचारिक अवसरों को छोड़कर, अधिकांश समारोहों/स्वागत समारोहों में आम पहनावा चलता है। बड़े भारतीय समुदाय की उपस्थिति के कारण, भारतीय कपड़े और साड़ियाँ भी स्थानीय रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन महंगी हैं। हालांकि, पसंद और विविधता सीमित है। उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े और जूते आदि बहुत महंगे हैं। भारत से व्यक्तिगत उपयोग की वस्तु लाने की सलाह दी जाती है।
नांदी में पर्यटन/सुवा में पर्यटन
नांदी के संबंध में कुछ तथ्य
आने वाले अधिकांश अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नांदी को आगमन शहर के रूप में जाना जाता है। यह इंडो-फिजियन संस्कृतियों के मिश्रण के लिए और मुख्य पर्यटन केंद्रों में से एक होने के लिए जाना जाता है। नांदी के मुख्य द्वीप विति लेवु के पश्चिमी तट पर स्थित है।
नांदी का उच्चारण "नंदी" क्यों किया जाता है? कुछ व्यंजन ऐसे हैं जिनका उच्चारण अंग्रेजी की तुलना में फिजियन में अलग तरह से किया जाता है, जिसमें "डी" भी शामिल है, जिसका उच्चारण "एन" के साथ किया जाता है, इसलिए नांदी "नान-दी" है। फिजी भाषा में शब्दों का उच्चारण कैसे करें, इस पर उपयोगी लिंक, लिंक: फ़िजी भाषा के लिए गाइड.
नांदी में दैनिक औसत तापमान 25.5°C/77.9°F है,
नांदी के दर्शनीय स्थल
-
गार्डन ऑफ द स्लीपिंग जाइंट का भ्रमण करें: सेबाटो मड पूल के समान नांदी बैकरोड के नीचे, गार्डन ऑफ द स्लीपिंग जाइंट फिजी की प्रकृति में समावेशित हो जाने वाला एक सुन्दर स्थान है। ऑर्किड और पानी पर तैरने वाले पौधों से भरा बगीचा एक पहाड़ के नीचे एक घाटी में स्थित है, जो एक स्लीपिंग जाइंट की तरह दिखता है। पक्षियों, स्किंक और अन्य वन्यजीवों के साथ-साथ मछली तालाबों से भरे एक शांत उष्णकटिबंधीय जंगल के चारों ओर थोड़ी देर की सैर करें। अपनी सैर के अंत में, एक कॉंप्लीमेंट्री फ्रूट ड्रिंक के साथ बगीचे में आराम करें।
-
सिवु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर की यात्रा करें: फिजी को विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों का एक संगम माना जाता है। इसका एक प्रभावशाली उदाहरण नादि शहर के सिवु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में है। परिष्कृत मूर्तिकला के साथ मंदिर का रंगीन बाहरी हिस्सा फोटोग्राफी के लिए एक अद्भुत स्थान है। अंदर जाने के बाद, आप हिंदू देवी-देवताओं के कई चित्र देखेंगे। मंदिर में प्रवेश के लिए एक सामान्य प्रवेश शुल्क है, प्रवेश करने से पहले जूते उतारने होंगे और कपड़ों से घुटने ढंके होने चाहिए। आवश्यक होने पर सरोंग प्रदान किए जाते हैं।
-
देनारू द्वीप की यात्रा: देनारू द्वीप विति लेवु का एक आकर्षक पर्यटन केंद्र है, जिसमें उच्च श्रेणी के रिसॉर्ट्स, एक गोल्फ कोर्स, दुकानों और रेस्तरां के साथ एक पूरा शहर (देनारू द्वीप बंदरगाह) तथा अधिक क्रियाकलापों और द्वीप क्रूज के साथ एक मरीना है। देनारू द्वीप नादि का सुंदर और उन्नत हिस्सा है। द्वीप से समुद्र का दृश्य मनमोहक है और देनारू के बंदरगाह से एक दिन की क्रूज यात्रा की जा सकती है।
-
नादि हस्तशिल्प बाजार: आभूषण और कपड़ों के सामान उपलब्ध हैं। हस्तशिल्प बाजार अपने दोस्तों, परिवारजन या स्वयं के लिए कुछ विश्वसनीय वस्तु लेने की एक अच्छी जगह है। बाजार सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर तक खुला रहता है। स्थान: कोरोइवोलु एवेन्यू, नादि शहर।
अधिक जानकारी के लिये कृपया: https://www.fiji.travel/ देखें
कानून और व्यवस्था की स्थिति
अपने अपेक्षाकृत छोटे आकार के बावजूद, फिजी में अपराध दर अपेक्षाकृत अधिक है। एकांत क्षेत्रों और रात में टहलने से बचें। यदि बाहर निकलते हैं, तो समूह में जाने की सलाह दी जाती है।
भारत सरकार के उपक्रम
फिजी में भारत सरकार के तीन उपक्रम हैं। उनका संपर्क विवरण इस प्रकार है:
-
द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
दूरभाष: 679-3313488
फ़ैक्स : 679-3302679
ईमेल: newindiasuva[at]connect[dot]com[dot]fj -
भारतीय जीवन बीमा निगम
दूरभाष: 679-3304148
फ़ैक्स : 679-3312499
ईमेल: lici[at]connect[dot]com[dot]fj -
बैंक ऑफ बड़ौदा
दूरभाष: 679-3311400
फ़ैक्स : 3302510
ईमेल: bobfiji[at]connect[dot]com[dot]fj
वेबसाइट:www.bankofbaroda-fiji.com -
श्री के.पी.एस त्यागी,
डबल्यूएपीसीओएस इंडिया लिमिटेड (फ़िजी ऑपरेशन), सुवा
कंट्री मैनेजर,
दूरभाष: 7491333
kpstyagi[at]wapcosindia[dot]com
चांसरी
-
भारत की उच्चायोग
7वां तल, एलआईसीआई बिल्डिंग, बट स्ट्रीट,
पीओ बॉक्स 471, सुवा.
दूरभाष: 679-3301125,
फ़ैक्स : 679-3301032,
ईमेल:
hc[dot]suva[at]mea[dot]gov[dot]in
hoc[dot]suva[at]mea[dot]gov[dot]in
admn[dot]suva[at]mea[dot]gov[dot]in -
कार्य-समय: सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक
सोमवार - शुक्रवार (सप्ताह में 5 दिन)
(लंच ब्रेक: दोपहर 1.00 बजे से 1.30 बजे तक)
फ़िजी का समय आईएसटी + सर्दियों में साढ़े छह घंटे और गर्मियों में साढ़े सात घंटे है। जीएमटी + 12 घंटे
फिजी में भारत के उच्चायुक्त समवर्ती रूप से किरिबाती गणराज्य, टोंगा और तुवालु साम्राज्य के लिए भी प्रत्यायित हैं।
फिजी
भूगोल
फिजी गणराज्य 331 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जिनमें से लगभग एक-तिहाई द्वीप स्थायी रूप से बसे हुए हैं। फिजी प्रशांत महासागर के मध्य में स्थित है। फिजी का कुल भू-क्षेत्र 18,333 वर्ग किलोमीटर है। फिजी के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईज़ेड) में दक्षिण प्रशांत महासागर का लगभग 1.3 मिलियन वर्ग किमी क्षेत्र शामिल है। 180 डिग्री मेरिडियन फिजी से गुज़रता है।
कई छोटे द्वीपों के अलावा, यहां दो प्रमुख द्वीप अर्थात विति लेवु (10,429 वर्ग किमी) और वनुआ लेवु (5,556 वर्ग किमी) स्थित हैं। राजधानी सुवा (सीमावर्ती कस्बों सहित जिसकी आबादी लगभग 330,000 है) विति लेवु के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। इन सबसे बड़े द्वीपों पर स्थित अन्य प्रमुख नगर/ शहर नौसोरी, लौतोका, बा और नांदी (जहां मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है) हैं। वनुआ लेवु द्वीप समूह का मुख्य शहर लाबासा है। फिजी के अन्य प्रमुख द्वीप तवेनी (जहां से इंटरनेशनल डेटलाइन गुज़रती है), कदवु और कोरो हैं।
अधिकांश द्वीप छोटे पहाड़ों/पहाड़ियों से घिरे हैं। फिजी एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है, जहां कभी-कभी नवंबर और अप्रैल के महीनों के बीच उष्णकटिबंधीय चक्रवात आते हैं।
सुवा सिडनी से 3,160 किमी उत्तर-पूर्व और ऑकलैंड से 2,120 किमी उत्तर में स्थित है।
जलवायु
फ़िजी की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। मई से नवंबर को वर्ष का अपेक्षाकृत शुष्क काल माना जा सकता है जब ठंडी दक्षिण-पूर्वी हवाएं तापमान को बीस और तीस के मध्य तक ले आती हैं। दिसंबर से अप्रैल तक के समय को अधिक उमस वाला ग्रीष्मकाल माना जा सकता है जब तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। सुवा में प्राय: वर्षा होती है। नांदी और लौतोका तुलनात्मक रूप से शुष्क क्षेत्र हैं।
जनसंख्या
संयुक्त राष्ट्र संघ की जनगणना 2022 के अनुसार, फिजी की जनसंख्या 908,021 है। । स्वदेशी फिजीवासी 57.3% हैं, जिसके बाद भारतीय मूल के व्यक्ति 37.6% हैं और अन्य, जिनमें यूरोपीय और मिश्रित वंश के लोग शामिल हैं, आबादी का 5.1% हैं।
भाषा
अंग्रेज़ी, फिजियन और हिंदी (अवधी/भोजपुरी से मिलती-जुलती एक स्थानीय बोली) फिजी की तीन राजभाषाएं हैं। अंग्रेजी व्यापक रूप से बोली और समझी जाती है। हिंदी भी व्यापक रूप से भारतीय मूल के फिजीवासियों द्वारा बोली जाती है और कई स्वदेशी फ़िजीवासियों द्वारा समझी भी जाती है।
अर्थव्यवस्था
फ़िजी की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन, कृषि और मत्स्य पालन पर आधारित है। विदेशों में काम करने वाले फिजी नागरिकों से प्राप्त धन विप्रेषण और पर्यटन से होने वाली कमाई, राजस्व और विदेशी मुद्रा के मुख्य स्रोत हैं। विनिर्माण क्षेत्र, विशेष रूप से परिधान उद्योग को हाल ही में नुकसान हुआ है। 1987, 2000 और 2006 के तीन तख्तापलटों ने भी फिजी की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है क्योंकि बड़ी संख्या में पेशेवर और तकनीकी विशेषज्ञ विदेशों में चले गए हैं।
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय व्यापार अपेक्षाकृत कम है। कई भारतीय उत्पाद दक्षिण पूर्व एशिया विशेषकर सिंगापुर और मलेशिया से आयात किए जाते हैं। व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है। भारत से निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएं रत्न एवं आभूषण, सूत और कपड़े, कपास, मसाले आदि हैं।
मुद्रा
फ़िजी डॉलर में 100 सेंट होते हैं और इसका मूल्य काफी स्थिर है। यूएस डॉलर और फिजी डॉलर के बीच विनिमय दर लगभग यूएस$1=2.19 फिजी $ है। फ़िजी से यूएस डॉलर में विनिमय की मौजूदा दर लगभग एफ$1= यूएस 0.46 है। फ़िजी की मुद्रा से रुपये में विनिमय की मौजूदा दर लगभग एफ$1= 35.74 रु. है। रुपए से फ़िजी डॉलर में विनिमय की मौजूदा दर लगभग 1 रुपया = एफ$ 0.028 है।
बैंकों या मुद्रा विनिमय आउटलेट्स पर विदेशी मुद्रा का विनिमय किया जा सकता है। फिजी में बैंक ऑफ बड़ोदा के अलावा एएनजेड, वेस्टपैक, बीएसपी की शाखाएं हैं।
परिवहन एवं संचार
नांदी में फिजी के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सुवा से 200 किलोमीटर दूर) से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, कनाडा, जापान और कोरिया के अलावा अधिकांश प्रशांत द्वीपसमूह देशों के लिए सीधी हवाई यात्रा की व्यवस्था है। नौसोरी सुवा के नजदीक एक छोटा हवाई अड्डा है। ऑकलैंड और कुछ प्रशांत देशों के लिए कुछ उड़ानें नौसोरी से संचालित होती हैं। स्थानीय घरेलू एयरलाइंस फिजी एयरवेज नांदी और नौसोरी के बीच हवाई संपर्क प्रदान करती है।
सुवा एक छोटा शहर है। बसें उपलब्ध हैं, हालांकि सभी जगहों के लिए व्यवस्था नहीं है। टैक्सी भी उपलब्ध हैं। इंटर सिटी बसें दिन के समय उपलब्ध हैं। रात में सड़क मार्ग से यात्रा करना उचित नहीं है। नांदी और सुवा के बीच की सड़क अच्छी तरह से बनी हुई है और विभिन्न स्थानों के लिए टैक्सी / बसें अक्सर उपलब्ध होती हैं।
यात्रियों के लिए फिजी का वीजा (विदेशियों के लिए)
-
फिजी वीजा (यात्रा के लिए आवश्यकताएँ)
https://www.immigration.gov.fj/travel-requirements/fiji-visas
(वीसा से संबंधित सभी जानकारी इस लिंक में दी गई हैं)
-
वीजा से छूट प्राप्त देशों की सूची
https://www.immigration.gov.fj/index.php/travel-requirements/visa-exempted-countries
कोविड दिशानिर्देश
कृपया लिंक को ध्यान से देखें
https://www.mcttt.gov.fj/home/traveltofiji/international-travel/
कुछ महत्वपूर्ण बिंदु नीचे सूचीबद्ध हैं:
आगमन से पहले
-
टीकाकरण का प्रमाण: 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी यात्रियों को पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा ।
-
प्री-पेड इन-कंट्री कोविड-19 टेस्ट : 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के यात्रियों को प्री-बुक और प्री-पेड आरएटी का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, , जिसे फिजी में आने के 72 घंटों के भीतर सीआरएमटी द्वारा अनुमोदित सीआरएमटी सुविधाओं में से किसी एक पर प्रदान किया जाना हो। आप अपना इन-कंट्री टेस्ट यहां बुक कर सकते हैं । यह उन यात्रियों पर भी लागू होता है जो 48 घंटे से अधिक समय के लिए फिजी में यात्रा कर रहे हैं। ऐसे यात्री जो फिजी में यात्रा करने के 30 दिनों के भीतर पॉज़िटिव हो गए हैं और किसी विश्वसनीय संस्थान की संगरोध अवधि के प्रमाण के साथ फिजी में प्रवेश कर रहे हैं या जिन्होंने मेडिकल प्रैक्टिशनर से उड़ान भरने के लिए मेडिकल फिट प्रमाण पत्र प्राप्त किया है, उन पर प्रीपेड इन-कंट्री आरएटी की अपेक्षा लागू नहीं होती।
-
यात्रा बीमा : मौजूदा बीमा वाले यात्रियों को ऐसे कवर का साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा, जिसमें कोविड-19 शामिल होI वैकल्पिक रूप से, यात्री यात्रियों को दी जाने वाली फिजीकेयर (यह ऐप फिजी में आगमन पर डाउनलोड किया जा सकता है) कोविड-19 यात्रा बीमा का विकल्प चुन सकते हैं। सभी विदेशी पासपोर्ट धारकों के पास यात्रा से पहले कोविड-19 को कवर करने वाले अंतर्राष्ट्रीय कवरेज के साथ चिकित्सा यात्रा बीमा होना चाहिए।
फ़िजी में रहने के दौरान
-
फिजी में अधिक निगरानी और मानीटरिंग के कारण, यात्रियों को आगमन पर रैपिड आरएटी परीक्षण कराना पड़ सकता है।
-
इन-कंट्री आरएटी: फिजी में आगमन के 72 घंटों के अंदर, 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के यात्रियों को अपने होटल या परीक्षण केन्द्र में एक अनुमोदित आरएटी करवाना होगा। यदि किसी यात्री ने किसी विश्वसनीय संस्थान से प्राप्त आइसोलेशन अवधि के प्रमाण के साथ फिजी में प्रवेश किया है या उसके पास किसी चिकित्सक से उड़ान भरने के लिए उपयुक्त प्रमाणपत्र है, तो इस मामले में इन-कंट्री आरएटी लागू नहीं होगा।
निम्नलिखित शर्तें पूरी होने पर ही, फ़िजी से यात्री के पूर्व-प्रस्थान कोविड-19 परीक्षण को ही इन-कंट्री कोविड-19 परीक्षण माना जा सकता है :
-
यात्री फिजी में 5 या उससे कम रातों के लिए आया हो; और
-
यात्री के पास फिजी से आउटबाउंड कन्फर्म टिकट हो।
यदि आउटबाउंड देश को पूर्व-प्रस्थान कोविड-19 परीक्षण की आवश्यकता नहीं है, तो इन-कंट्री परीक्षण लागू होगा।
आरएटी की लागत यात्री द्वारा वहन की जाएगी। प्रशिक्षित पेशेवरों द्वारा स्वाब किया जाएगा। यदि यात्री फिजी में अपने प्रवास के दौरान आरएटी पोजिटिव पाया जाता है, तो पुष्टि के मामले में उसे 7 दिनों के लिए अलग रहना होगा। यदि यात्री या बीमा प्रदाता को एक पुष्ट पीसीआर परिणाम की आवश्यकता होती है, तो यात्री द्वारा भुगतान करने पर उसे यह सुविधा प्रदान की जाएगी। पुष्ट मामले में उस व्यक्ति के सभी प्राथमिक/करीबी लोगों को संगरोध अवधि में रहने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, सभी प्राथमिक/निकटवर्ती लोगों को इस अवधि के दौरान कोविड-19 के लक्षणों के लिए खुद पर नजर रखनी चाहिए और लक्षण दिखई देने पर 7 दिनों के लिए तुरंत खुद को अलग कर लेना चाहिए और संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। -
वापसी पर
यात्रियों को अपने मूल देश या किसी अन्य गंतव्य पर लौटने के लिए कोविड-19 जांच प्रमाणपत्र की आवश्यकता हो सकती है। जांच बुकिंग की सुविधा होटल या अनुमोदित कोविड-19 परीक्षण सेवा प्रदाता द्वारा अग्रिम सूचना पर दी जा सकती है।
जैव सुरक्षा विनियम
फ़िजी सख्त रीति-रिवाजों और संगरोध नियमों का पालन करता है और जीवित जानवरों, पौधों, फलों, सब्जियों, फूलों, मिठाई, नट, लकड़ी और अन्य समान पौधों के उत्पादों सहित पशु और पौधों के उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के आयात को सीमित/प्रतिबंधित करता है। ऑस्ट्रेलिया में सख्त जैव-सुरक्षा कानून लागू होने के कारण यह सलाह दी जाती है कि हवाई सामान में खाद्य पदार्थों को साथ न लाएं। यहां तक कि खाद्य पदार्थों का पता लागने के लिए ऑस्ट्रेलिया और फिजी में हवाई अड्डे के निकास बिंदुओं पर हवाई सामान का एक्स-रे किया जाता है। यदि उपरोक्त वस्तुओं में से कोई भी वस्तु लाई जाती है, तो इस बावत आगमन पर हवाईअड्डे पर तैनात अधिकारियों को सूचित किया जाना चाहिए। इन वस्तुओं को आमतौर पर हवाई अड्डे पर तैनात अधिकारियों द्वारा जब्त कर लिया जाता है।
भोजन
सभी उष्णकटिबंधीय फल और सब्जियां जैसे केला, पपीता, अनानास, नारियल, बीन्स, पत्ता गोभी, बैंगन, फूलगोभी, नींबू, मूली, गाजर आदि और अन्य पत्तेदार सब्जियां स्थानीय रूप से उपलब्ध हैं। अन्य फल, सब्जियां और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ भी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और कनाडा से आयात किए जाते हैं लेकिन महंगे हैं। लगभग सभी प्रकार की दालें मसाले, खाना पकाने का तेल, शुद्ध घी, चावल और आटा उपलब्ध हैं। बासमती चावल भारत की चुनिंदा दुकानों से आयात किया जाता है। पोल्ट्री, मछली और आयातित रेड मीट भी उपलब्ध हैं।
कपड़े
सूती और गर्मियों के कपड़ों की साल भर आवश्यकता होती है। औपचारिक अवसरों को छोड़कर, अधिकांश समारोहों/स्वागत समारोहों में आम पहनावा चलता है। बड़े भारतीय समुदाय की उपस्थिति के कारण, भारतीय कपड़े और साड़ियाँ भी स्थानीय रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन महंगी हैं। हालांकि, पसंद और विविधता सीमित है। उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े और जूते आदि बहुत महंगे हैं। भारत से व्यक्तिगत उपयोग की वस्तु लाने की सलाह दी जाती है।
नांदी में पर्यटन/सुवा में पर्यटन
नांदी के संबंध कुछ तथ्य
आने वाले अधिकांश अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नांदी को आगमन शहर के रूप में जाना जाता है। यह और इंडो-फिजियन संस्कृतियों के मिश्रण के लिए और में मुख्य पर्यटन केंद्रों में से एक होने के लिए जाना जाता है। नांदी के मुख्य द्वीप विति लेवु के पश्चिमी तट पर स्थित है।
नांदी का उच्चारण "नंदी" क्यों किया जाता है? कुछ व्यंजन ऐसे हैं जिनका उच्चारण अंग्रेजी की तुलना में फिजियन में अलग तरह से किया जाता है, जिसमें "डी" भी शामिल है, जिसका उच्चारण "एन" के साथ किया जाता है, इसलिए नांदी "नान-दी" है। फिजी भाषा में शब्दों का उच्चारण कैसे करें, इस पर उपयोगी लिंक, लिंक: फ़िजी भाषा के लिए गाइड.
नांदी में दैनिक औसत तापमान 25.5°C/77.9°F है,
नांदी के दर्शनीय स्थल
-
गार्डन ऑफ द स्लीपिंग जाइंट का भ्रमण करें: सेबाटो मड पूल के समान नांदी बैकरोड के नीचे , गार्डन ऑफ द स्लीपिंग जाइंट फिजी की प्रकृति में समावेशित हो जाने वाला एक सुन्दर स्थान है। ऑर्किड और पानी पर तैरने वाले पौधों से भरा बगीचा एक पहाड़ के नीचे एक घाटी में स्थित है, जो एक स्लीपिंग जाइंट की तरह दिखता है। पक्षियों, स्किंक और अन्य वन्यजीवों के साथ-साथ मछली तालाबों से भरे एक शांत उष्णकटिबंधीय जंगल के चारों ओर थोड़ी देर की सैर करें। अपनी सैर के अंत में, एक कॉंप्लीमेंट्री फ्रूट ड्रिंक के साथ बगीचे में आराम करें।
-
सिवु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर की यात्रा करें: फिजी को विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों का एक संगम माना जाता है। इसका एक प्रभावशाली उदाहरण नादि शहर के सिवु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में है। परिष्कृत मूर्तिकला के साथ मंदिर का रंगीन बाहरी हिस्सा फोटोग्राफी के लिए एक अद्भुत स्थान है। अंदर जाने के बाद, आप हिंदू देवी-देवताओं के कई चित्र देखेंगे। मंदिर में प्रवेश के लिए एक सामान्य प्रवेश शुल्क है, प्रवेश करने से पहले जूते उतारने होंगे और कपड़ों से घुटने ढंके होने चाहिए। आवश्यक होने पर सरोंग प्रदान किए जाते हैं।
-
देनारू द्वीप की यात्रा: देनारू द्वीप विति लेवु का एक आकर्षक पर्यटन केंद्र है, जिसमें उच्च श्रेणी के रिसॉर्ट्स, एक गोल्फ कोर्स, दुकानों और रेस्तरां के साथ एक पूरा शहर (देनारू द्वीप बंदरगाह) तथा अधिक क्रियाकलापों और द्वीप क्रूस के साथ एक मरीना है। देनारू द्वीप नादि का सुंदर और उन्नत हिस्सा है। द्वीप से समुद्र का दृश्य मनमोहक है और देनारू के बंदरगाह से एक दिन की क्रूस यात्रा की जा सकती है।
-
नादि हस्तशिल्प बाजार: आभूषण और कपड़ों के सामान उपलब्ध हैं। हस्तशिल्प बाजार अपने दोस्तों, परिवारजन या स्वयं लिए कुछ विश्वसनीय वस्तु लेने की एक अच्छी जगह है। बाजार सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर तक खुला रहता है। स्थान: कोरोइवोलु एवेन्यू, नादि शहर।
अधिक जानकारी के लिये कृपया: https://www.fiji.travel/ देखें
कानून और व्यवस्था की स्थिति
अपने अपेक्षाकृत छोटे आकार के बावजूद, फिजी में अपराध दर अपेक्षाकृत अधिक है। एकांत क्षेत्रों और रात में टहलने से बचें। यदि बाहर निकलते हैं, तो समूह में जाने की सलाह दी जाती है।
फ़िजी का समय आईएसटी + सर्दियों में साढ़े छह घंटे और गर्मियों में साढ़े सात घंटे है। जीएमटी + 12 घंटे
फिजी में भारत के उच्चायुक्त समवर्ती रूप से किरिबाती गणराज्य, टोंगा और तुवालु साम्राज्य के लिए भी प्रत्यायित हैं।
Copyright Owned by Ministry of External Affairs, Government of India